Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गुमशुदा महिला मिली, परिजनां के हुई सुपुर्द

Gonda News : गुमशुदा महिला मिली, परिजनां के हुई सुपुर्द

संवाददाता

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत बीते 21 अप्रैल को घर से लापता हुई एक महिला को खोजकर सोमवार को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पोर्टरगंज मोहल्ला निवासी समीर कुमार पुत्र श्यामू लाल बाल्मीकि ने बीते 21.04.22 को थाने पर सूचना दिया था कि उनकी मां घर से बाजार गयी थी, जो शाम तक घर नहीं लौटीं हैं। इस सूचना पर स्थानीय थाने पर महिला की गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस ने महिला की सकुशल बरामदगी हेतु खोजबीन शुरू कर दिया। सोमवार को सिविल लाइंस चौकी प्रभारी की टीम ने गुमशुदा महिला को रेलवे स्टेशन से बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।

यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular