ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति में गड़बड़ी होगी अक्षम्य
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायक पद की नियुक्ति के मामले में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा गड़बड़ी किए जाने की विभिन्न स्तरों से आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने सख्त आदेश जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी ग्राम प्रधान द्वारा नियमों का उल्लंघन या पक्षपात कर नियुक्ति करने की शिकायत सही पाई जाएगी तो सम्बन्धित ग्राम प्रधान के साथ-साथ वहां के पंचायत सचिव के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने के साथ नियमों व मानकों का पूरा अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए इसमें यदि किसी भी ग्राम प्रधान द्वारा नियमों को दरकिनार करके नियुक्ति की गई तो वह प्रधान व पंचायत सचिव कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि नियुक्ति में यदि मानक व नियमों का विचलन हुआ तो ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने तय किए 40 प्रत्याशी, इन्हें कहा गया तैयारी करो
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
