Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गांव में ही ताण्डव मचा रहे जिला बदर

Gonda News : गांव में ही ताण्डव मचा रहे जिला बदर

संवाददाता

रामापुर, गोण्डा। योगी सरकार में एक तरफ जहां आपराधिक छवि के लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कौड़िया थाना क्षेत्र में जिला बदर लोगों द्वारा गांव में ही आतंक का माहौल मचा रखा गया है। जानकारी के अनुसार, कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुर्रा मुर्रा के खैरी गांव निवासी शिव मोहन व तिलकराम को जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर घोषित कर रखा गया है। इसके बावजूद वे गांव में ही इधर-उधर रहकर चुनाव की राजनीति को लेकर लोगों को धमकाते रहते हैं। बताते हैं कि पिछले दिनों गांव के पास नहर पर घूमने निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल मोती को उन्होंने दबोच लिया और पिटाई कर दी। गांव के लोग दौड़े तो मोबाइल छीन कर भाग गए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular