प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत करूवापारा गांव में रविवार शाम को पारंपरिक होली गीतों की गूंज रही। गांव के अनेक लोगो ने यहां पहुंचकर इसका आनंद लिया। गांव में होली गायन का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के लोगों ने फगुआ, होरी, जोगीरा आदि का गायन किया। मौके पर मौजूद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता और इस गांव के निवासी राजेश ओझा ने बताया कि रंग, अबीर गुलाल व गुझिया और पकवान की तरह होली के इन गीतों के बिना लोकपर्व होली की कल्पना यहां नहीं की जा सकती है और यह मेरे गाँव की प्राचीन परंपरा भी है जो अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे करुवापारा गांव में होली पर घर-घर में रंग-अबीर लगाने व मिष्ठान खाने के साथ-साथ फगुआ गीत गाने की परंपरा रही है, जो आगे भी हम लोग कायम रखेंगे। आपको बता दें कि यह इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र का वही करुवापारा गांव है, जो अपने कई दशक पुराने रामलीला के लिए भी इलाके में प्रसिद्ध है। इसमें गांव के अनेक पात्र हिस्सा लेते है। इस मौके पर नरसिंह नारायण ओझा, सुनील पाल, राहुल मिश्रा, जनेश्वर मिश्रा, संतोष पांडेय, राम गोपाल पांडेय, पुत्तू पाड़ेय, रामेश्वर मिश्रा व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
