जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। शतरंज की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उचित मंच प्रदान करने हेतु गोण्डा जिला शतरंज संघ द्वारा दो व तीन अक्टूबर को जिले के मारवाड़ इंटर कॉलेज में स्व. व हौसला प्रसाद द्विवेदी मेमोरियल प्रथम गोण्डा पूर्वांचल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट-2021 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजक गोण्डा जिला शतरंज संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ’गुंजन’ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पाण्डेय और माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार द्विवेदी के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। गोण्डा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डा. वियोगी पंकज, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, यूपीसीए संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष गोण्डा जिला शतरंज संघ मुनीर अहमद, सचिव अम्बे कुमार, संयुक्त सचिव रबीश पाठक और गोण्डा जिले के कई वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रयास के फलस्वरुप कई वर्ष पश्चात् जिले में इतनी अच्छी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजई खिलाड़ियों को 30 हजार रुपए तक का नकद पुरस्कार इनाम स्वरूप प्रदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें : विकास कार्यों में फर्जीवाड़े की DM Gonda से शिकायत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
