संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार आगामी 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों की बैठक आहूत की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्राम स्वराज की स्थापना गांधी जी की सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस क्रम में गांधी जयंती के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों की बैठक आहूत की जानी है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस तिथि में ग्राम की पूर्ण स्वच्छता और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही साथ प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाय कि स्वच्छता सुनिश्चित करना सभी के कार्य का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि इस पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 02 अक्टूबर गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रातः दस बजे बैठक आयोजित की जाय तथा स्वच्छता एवं पेयजल के विषय के साथ-साथ सॉलिड लिक्विड वेस्ट पर चर्चा की जाय। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन को जन आन्दोलन का रूप देने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया जाय। उन्होंने बताया कि बैठक में मा0 प्रधानमंत्री जी पूर्वान्ह 11 बजे से वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे।
यह भी पढ़ें : तीन लोकसभा व 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
