जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के कर्नलगंज तथा परसपुर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालिका समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस बीच दो दिन पूर्व खरगूपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिसुही नदी में डूबने से हुई बच्चों की मौत की मौत के मामले में उनके अभिभावकों को प्रशासन ने अहेतुक सहायता प्रदान किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत शनिवार सुबह कटरा घाट स्थित सरयू नदी में अपनी मां साधना सिंह के साथ स्नान करने गई सीमा सिंह उर्फ सिम्मी (14) पुत्री बड़कऊ निवासी ग्राम पाण्डेय चौरा वारिदहाल मेंहदीहाता का पैर फिसल जाने से डूब गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोरों के साथ ही बाराबंकी से गोताखोरो को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई गई और काफी देर तक मशक्कत के बाद बाराबंकी व स्थानीय गोताखोरों ने बालिका के शव को खोजकर नदी से बाहर निकाला। वहीं लड़की के नदी में डूबने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दूसरी घटना परसपुर थाना क्षेत्र के बहुअन मदार मांझा के सोतिया नाला में हुई, जहां बाढ़ के पानी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाराबंकी के बांसगांव निवासी धनीराम यादव भैंस की पूंछ के सहारे नाला को पार करके दूसरे छोर पर जा रहा था। बीच धारा में पहुंचते ही उसके हाथ से पूंछ छूट गई। इससे वह डूब गया। ग्रामीणों के प्रयास से शव बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर कार्रवाई की जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
