गरीब बच्चों को शिक्षा हमारी प्राथमिकता-डॉ अनिता मिश्रा
संवाददाता
गोण्डा। जिले में इंकलाब फाउंडेशन द्वारा जिज्ञासा केंद्र पर जाकर बच्चों को हैप्पी किट का वितरण किया गया, जिसमें कॉपी, पेंसिल, किताब, मास्क, साबुन, स्केल, रबर व अन्य सामग्री शामिल थे। जिज्ञासा केंद्र के संचालक राजेश मिश्रा द्वारा सैकड़ो बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही बच्चों को कम्प्यूटर व विज्ञान की विशेष जानकारी प्राप्त होती हैं जो कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। इंकलाब फाउंडेशन के संरक्षक आनंद विक्रम सिंह व अध्यक्ष छात्र नेता अविनाश सिंह ने जिज्ञासा केंद्र पर जाकर बच्चों को उपहार देकर उनको महापुरुषों के बारे में बताया। संरक्षक आनंद विक्रम सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है। इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। ऐसे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल पर रही है, जो बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। शिक्षा इसलिए जरूरी है ताकि उन बच्चों का कल बेहतर हो पाए। हमारी कोशिश रहेगी कि हम बच्चों के शिक्षा प्रदान करने में मदद करते रहें क्योंकि शिक्षा एक व्यक्ति को नहीं एक परिवार को शिक्षित करता है। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष व छात्र नेता अविनाश सिंह ने कहा कि हम ऐसे बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जो गरीबी के कारण पढ़ नहीं पा रहे हैं। हमारा प्रयास रहता है कि कोई भी छात्र गरीबी की वजह से अशिक्षित न रह जाय। इसके लिए हमारी संस्था हमेशा तैयार रहती है। इसी मुहिम को लेकर हमारी संस्था हर माह जिज्ञासा केंद्र पर बच्चों से मिलने जाती रहती हैं। रजनीश पांडेय नंदन ने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इंकलाब फाउंडेशन संस्था गरीब बच्चों को अशिक्षा के अंधियारे से निकालने में लगी हुई है, ताकि देश के भविष्य को और उज्ज्वल बनाया जा सकें। गोण्डा मेडिकल सेण्टर की संचालक डॉ अनिता मिश्रा द्वारा हैप्पी किट और आनंद विक्रम सिंह के द्वारा कूड़ेदान की व्यवस्था करवाई गई।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
