Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: गरीब कल्याण मेला का आयोजन आगामी 25 सितंबर को

Gonda News: गरीब कल्याण मेला का आयोजन आगामी 25 सितंबर को

संवाददाता

गोण्डा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा ने बताया है कि गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में दिव्यांगजनों के लिए पेंशन आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि दिव्यांग जन जिन्हें किसी कारणवश दिव्यांग पेंशन/कुष्ठावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है वे निम्नवत अभिलेख, दिव्यांग प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता, आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति तहसीलदार द्वारा निर्गत अधिकतम आय 46080, ग्राम सभा का प्रस्ताव, एक फोटो कलर पासपोर्ट साइज, मोबाइल नंबर आदि के साथ अपने विकास खंड मुख्यालय पर आगामी 25 सितंबर 2021 को पहुंचकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मतदान केन्द्रों पर जरूरी सुविधाओं के लिए समिति गठित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular