Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गरीबों, बेसहारों की सेवा ही हमारा संकल्प-डॉ अनीता मिश्रा

Gonda News : गरीबों, बेसहारों की सेवा ही हमारा संकल्प-डॉ अनीता मिश्रा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन जिले में लगभग चार वर्षों से कार्य कर रही है। इसका एक मात्र उद्देश्य गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता करना है। इंकलाब फाउंडेशन रोजाना रात्रि में 11 बजे से एक बजे तक जरूरत मंदों में गर्म कपड़े व वस्त्र वितरण करता है। इस मुहिम को शहर के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बेहद जरूरतमंद लोगों को दवा व भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के इस मुहिम में काफी जन सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। जो सम्भ्रांत व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर पुराने, नए कपड़े व कम्बल देना चाहते हैं, उनके घर हमारी टीम जाकर कपड़े व अन्य वस्तु लेती है। फिर रोजाना रात्रि में उन कपड़ों व कम्बल को जरूरत मंदों में वितरित किया जाता है। बीती रात शहर के अम्बेडकर चौराहा, बस स्टॉप, काली भवानी मंदिर, दुखःहरणनाथ मंदिर, जीआईसी, बड़गांव चौराहा, रेलवे स्टेशन व अन्य कई स्थानों पर तमाम जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किया गया। संस्था की मुख्य संरक्षक डॉ अनीता मिश्रा ने कहा कि इंकलाब फाउंडेशन की टीम जरूरत मंदों की सेवा के लिए रोज रात्रि में निकलती है जिससे जरूरतमंद लोगों को कपड़े व कम्बल उपलब्ध कराए जा सकें और उन्हें ठंड से बचाया जा सके। जिन्हें सच में गर्म कपड़े व कम्बल की आवश्यकता होती है, उन्हीं तक इंकलाब फाउंडेशन द्वारा कपड़े पहुचाए जा रहे हैं। टीम में संरक्षक डॉ किरण राव, डॉ घनश्याम गुप्ता, अध्यक्ष अविनाश सिंह, दिलीप जयसवाल, रंजीत तिवारी, अजेय विक्रम सिंह, अजय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, रजनीश पांडेय नंदन व कई लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular