Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन में रहने की सीख देता...

Gonda News : गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन में रहने की सीख देता है : सिद्धार्थनाथ सिंह

गोंडा (हि.स.)। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पुलिस परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। 
श्री सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन में रहने की सीख देता है। पुलिस लाइन की व्यवस्था को देख मंत्री ने गोंडा पुलिस की तारीफ करते हुए कहा की कोरोना काल के बावजूद पुलिस ने जो व्यवस्था की है वह अपने आप में एक मिसाल है। पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार व किसानों के बीच बातचीत चल रही है। ट्रैक्टर रैली को लेकर कहा कि किसान रैली निकालना चाहते हैं तो केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए अनुमति दे दी है। 
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए सपा सहित कुछ दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के चक्कर में किसानों का नुकसान कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेचारे अभी झूला झूल रहे हैं उनके विषय में हम क्या कहें। चीन के बॉर्डर पर हमारे सैनिक माइनस 40 डिग्री में रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। अगर कोई हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो सैनिक उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular