संवाददाता
गोण्डा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में परेड के साथ योग के विभिन्न अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन किया जायेगा। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि योग समिति के बच्चों की तैयारियां बड़ी जोर-शोर में चल रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उनके नेतृत्व में योग के विभिन्न अभ्यासों का प्रदर्शन विभिन्न योगियों द्वारा करवाया जाएगा। बाल योगियों द्वारा एकल विशिष्ट योग के कठिन अभ्यासों के साथ दीप योग का भी प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम भटपुरवा के बाल योगियों द्वारा ग्रुप योग के साथ-साथ फ्लैग योग किया जाएगा। बहलोलपुर में चल रही नियमित योग कक्षा की नन्ही योगनियों (बालिकाओं) द्वारा एडवांस ग्रुपिंग योग का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी आदर्श गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है। तत्पश्चात गांधी पार्क और झूलेलाल धर्मशाला में सायं कालीन चल रही नियमित योग कक्षा के बच्चों द्वारा भी योग के विभिन्न आसनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों में आशीष गुप्ता, अनिल भट्ट, माही गुप्ता, वरदान, अंश, आस्था, सुमन श्रीवास्तव, अनामिका गुप्ता, सलोनी गुप्ता, श्रद्धा, सुमन श्रीवास्तव, पार्थ, शौर्य, सिनाया, अलेना व ख़ुशी के साथ कई बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
यह भी पढ़ें : 52 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 200 से अधिक निलंबित
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
