Sunday, December 14, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: खेल दिवस पर याद किए गए मेजर ध्यान चन्द

Gonda News: खेल दिवस पर याद किए गए मेजर ध्यान चन्द

विकास सोनी

गोण्डा। स्थानीय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय के मेजर ध्यान चंद्र हॉल में ध्यानचंद की जयंती मनाई गई, जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के समस्त छात्र छात्राओं ने तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका ने प्रतिभाग किया। मेजर ध्यानचंद की फोटो पर प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर दिवाकर तिवारी, शुबरा घोषाल, दुर्गेश त्रिपाठी व शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रत्यूष राज व सुनील बहादुर द्वारा माल्यार्पण कर ध्यानचंद के जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ओलंपिक में आए हुए पदक विजेताओं का रोल अदा कर उनकी उनकी विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी जिससे अन्य छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ सके और अपने विचार प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। ध्यान चंद्र का जन्म 29 अगस्त 1905 इलाहाबाद में हुआ था। इसीलिए उक्त कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व रानी लक्ष्मीबाई अवार्डेड पुष्पा श्रीवास्तव ने इलाहाबाद से वर्चुअल यहां के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ध्यान चंद्र के बारे में बताया।

Gonda News: खेल दिवस पर याद किए गए मेजर ध्यान चन्द

यह भी पढ़ें : 44 चिकित्साधिकारियों को मिली प्रोन्नति, कल रिटायर होंगे 10 डाक्टर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular