Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: खून के काले कारोबार में संलिप्त दो व्यक्तियों के खिलाफ...

Gonda News: खून के काले कारोबार में संलिप्त दो व्यक्तियों के खिलाफ FIR

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही के आदेश पर खून के अवैध कारोबार में संलिप्त दो संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। दो व्यक्तियों आशीष जायसवाल सीतारामपुर ग्रन्ट, थाना रिसिया जनपद बहराइच तथा एक अज्ञात व्यक्ति बीरे के खिलाफ कोतवाली नगर में ब्लड बैंक के पैथोलॉजिस्ट डा चेतन पाराशर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा आरएस चौधरी ने बताया कि ब्लड बैंक में आशीष जायसवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा लोगों को गुमराह करके खून का काला कारोबार किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। बीरे पुत्र मगन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आशीष जायसवाल द्वारा बिना रक्तदान किए ही खून दिलाने का वादा किया गया था। ठोस सूचना के आधार पर उपरोक्त आशीष जायसवाल को बुधवार दोपहर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से पकड़ा गया। सीएमओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं एक आरोपी आशीष जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  ग्राम पंचायतों में जल्द तैनात होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर व पंचायत सहायक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular