Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: खुली बैठक में कोटेदार का हुआ चयन

Gonda News: खुली बैठक में कोटेदार का हुआ चयन

संवाददाता

मोतीगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम पंचायत तेंदुवा मोहिनी में रिक्त चल रही राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान का खुली बैठक में हुआ चयन। एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने बताया लगभग 6 माह से दुकान रिक्त चल रही थी। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय तेंदुवा मोहिनी में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे अमित कुमार पुत्र राजेश कुमार को ग्रामीणों ने हाथ उठा कर सहमति देते हूऐ चयन किया। बतौर दुकान दार के लिए क्रमशः अमित कुमार,व चन्द्र प्रकाश वर्मा पुत्र राम प्रताप द्वारा आवेदन किया गया। बैठक में दोनों पक्षों को बुलाया गया जिसमें पक्ष वार सहमति के लिए हाथ उठवाया गया। अमित कुमार के समर्थन में लगभग 300 जबकि विपक्षी चन्द्र प्रकाश के तरफ हाथ उठाने वालो की संख्या कम रही। इसलिए सर्वाधिक जनता का सहयोग पाने वाले अमित कुमार को कोटेदार नियुक्त किया गया। इस मौके नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारी रिजवानुलहक, ग्राम प्रधान संगीता पत्नी सहजराम वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी विनय भारती, सफाई कर्मी राजकरन मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें :  जिला जेल में 15 हजार रुपये भिजवा दो… यहां मार पड़ रही

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular