संवाददाता
गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेतवागाड़ा में हज़रत बाबा फैय्याज़ुल हक़ उर्फ़ खामोश शाह के अढ़तालीसवें सालाना उर्स के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कव्वाली पेशगी के लिए कानपुर से आये ताहिर चिश्ती व अशलम निज़ामी बरेली शरीफ़ ने अपनी बेहतरीन गायकी से शमां बाँध दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उर्स में उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों को उर्से मुक़द्दस की बधाई दी है। हज़रत बाबा फैय्याज़ुल हक़ की स्मृति में आयोजित किये गए उर्से मुक़द्दस के इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विजयकांत सिंह, ग्राम प्रधान अमितेश सिंह, ज्वाला सिंह, संरक्षक बब्बन खान, कोषाध्यक्ष ज़माल बाबा सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे। आपको बता दें की हिन्दू रीति रिवाजों के तहत पुण्य स्मृति पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की शक्ल में उर्से मुक़द्दस का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसे क्षेत्रीय लोग प्रायोजित करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बेहतरीन तरीके से उर्से मुक़द्दस का यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया गया। सुरक्षा ब्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय दलबल के साथ मुस्तैद रहे।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
