Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: खाद की 28 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 34 को नोटिस...

Gonda News: खाद की 28 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 34 को नोटिस जारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव व टीम द्वारा लगातार उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी कर अनियमितिता मिलने पर कार्यवाही की जा रही है। छापेमारी में गड़बड़ी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा 28 दुकानें निलंबित तथा 34 दुकानदारों को नोटिस देने की कार्यवाही की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापेमारी कर दुकानों पर ई-पॉश मशीनों तथा उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तो उपलब्ध स्टॉक व रिकार्ड में भिन्नता पाई गई। इसी प्रकार ई-पॅाश मशीनों से बिक्री में भी गड़बड़ी मिली। इस पर 28 लाइसेन्सी दुकानदारों की दुकानें निलंबित कर दी गई तथा लाइसेन्सी बन्द 34 दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है कि क्यों न उनका लाइसेन्स निरस्त कर दिया जाय। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रवर्तन कार्य किया जा रहा है तथा आगे भी डीएम के निर्देशन में दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : कजरी तीज पर बंद रहेंगे शिव मंदिरों के कपाट, नहीं होगा जलाभिषेक

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular