जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। आगामी विधानसभा चुनाव में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर खरगूपुर थाने की पुलिस ने एक असामाजिक तत्व सुनील गिरि पुत्र नन्हे गिरि निवासी अहलाद नगर पेड़ारे थाना खरगूपुर को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सर्किल के समस्त थानों द्वारा अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध ऐसे ही गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिला बदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर हुई 384
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
