संवाददाता
कर्नलगंज गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत उल्लहा में सर्वसम्मति से उचित दर विक्रेता के रूप में कोटेदार कीर्तिवर्धन मिश्रा को चयनित किया गया था, जिसका अधिकार प्रमाण पत्र उन्हें काफी संघर्ष के पश्चात प्रदान किया गया। उपजिलाधिकारी हीरालाल द्वारा उन्हें खाद्यान्न उठान हेतु निर्देशित किया गया है। इस मौके पर कीर्तिवर्धन मिश्र कोटेदार एवं उनके भाई हर्षवर्धन मिश्र ने ग्राम पंचायत के समस्त सम्मानित ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित कर हृदय से आभार जताया है। विदित हो कि उक्त ग्राम सभा के कोटे की दुकान का चयन काफी विवादों में होने के साथ ही चर्चा में रहा, जिसमें आरोप प्रत्यारोप के के बीच बड़ी मशक्कत से कोटेदार का चयन कर अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। वहीं कीर्तिवर्धन मिश्र के कोटेदार चयनित होने पर अरुण कुमार अवस्थी, सोवित कुमार मिश्रा एडवोकेट, अखिलेश कुमार मिश्र, महेन्द्र कुमार शर्मा, राम राखन मिश्र, रामजी, कुंवर बहादुर सिंह, अमरनाथ मिश्र, श्यामू सिंह, राजू वर्मा, अरुण मिश्र, आदित्य प्रसाद, अमरेश बहादुर वर्मा, राज बहादुर वर्मा, शंकर गुप्ता, लल्लू मिश्रा, विश्वनाथ अवस्थी आदि काफी संख्या में क्षेत्र एवं ग्रामवासियों, शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
यह भी पढ़ें : करुणेश बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष, विनोद मंत्री
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
