Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : क्रय केन्द्र प्रभारियों को DM की चेतावनी

Gonda News : क्रय केन्द्र प्रभारियों को DM की चेतावनी

गेहूं खरीद में तेजी नहीं आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक बैठक में विपणन विभाग के अधिकारियों, सहकारी समितियों, विभिन्न क्रय एजेन्सियों के अधिकारियों तथा गेहूं खरीद के लिए बनाए गए सभी 90 क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के साथ रबी विपणन खरीद वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत होने वाली गेहूं खरीद की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों तथा क्रय एजेन्सियों के प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि गेहूं खरीद में तेजी नहीं आई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि किसी केंद्र में सीएमआर व धान खरीद का भुगतान बकाया है तो तत्काल भुगतान कर दें, अन्यथा कि दशा में संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने आगाह किया कि यदि गेहूं खरीद में दलालों या बिचौलियों के शामिल होने की पुष्टि या शिकायत मिलेगी तो निश्चित ही संबन्धित क्रय केन्द्र के प्रभारी व जिला स्तरीय अधिकारी जिम्मेदार होगें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर प्रभारी स्वयं उपस्थित रहें तथा फ्लैक्स या बैनर पर केन्द्र प्रभारी सहित उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाएं। बैठक में गेहूं खरीद के प्रभारी/एडीएम सुरेश कुमार सोनी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी, क्रय एजेंसियों के जिला स्तरीय अधिकारी, विपणन निरीक्षकगण, तथा सभी क्रय केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Gonda News : क्रय केन्द्र प्रभारियों को DM की चेतावनी

यह भी पढें : जानें कब तक राज्य से टीबी के समूल नाश का रोड मैप बनाया योगी सरकार ने

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular