संवाददाता
गोण्डा। जिले के तरबगंज तहसील के रांगी गांव निवासी बस्ती जिले में तैनात राजस्व निरीक्षक की कोरोना कोरोना से मौत हो गई। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवराज चौधरी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक ने अपनी कोरोना की जांच कराई थी। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। तरबगंज के एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रोटोकाल के तहत ढेमवाघाट पर उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
