Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

Gonda News : कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ख्वाजाजोत के मजरा जिगिरिया निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा से सेवानिवृत्त लिपिक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए ख्वाजा जोत के ग्राम प्रधान जगदीश दत्त पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हमारी ग्राम पंचायत के मजरा जिगिरिया निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक गोण्डा के सेवानिवृत्त कर्मचारी जानकी प्रसाद तिवारी (62) की गुरुवार को सुबह उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इनके छोटे भाई भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका भी लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular