Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कोरोना संक्रमण के चलते बदला गया मतदान का तरीका

Gonda News : कोरोना संक्रमण के चलते बदला गया मतदान का तरीका

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही हैं। इसी बीच जिले में कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लगा है। संक्रमण से बचाने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। मतदान करने के लिए स्याही लगाए जाने से पहले अंगुली सैनिटाइज की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदान केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। मतदाता को मतदान से पहले थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। इस दौरान मतदाता में बुखार के लक्षण मिले तो जांच भी कराई जाएगी। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर मास्क का इंतजाम होगा। बिना मास्क के किसी को भी मतदान करने की इजाजत नहीं होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर बटन दबाने से पहले मतदाता को ग्लब्स पहनाया जाएगा। ऐसा कोरोना से सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा है। ग्लब्स पहनने के बाद ही ईवीएम की बटन दबाई जा सकेगी। मतदान करने के बाद ग्लब्स केंद्र के बाहर गेट पर रखे कूड़ादान में डालना होगा। इस लिहाज से लाखों ग्लब्स की जरूरत मतदान को पूरा कराने के लिए करना होगा।

यह भी पढ़ें :  BJP ने काट दिए 20 फीसद विधायकों के टिकट
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular