जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले में तीसरी लहर के दौरान शुक्रवार को 74 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद 01 दिसम्बर 2021 से अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने आज शाम बताया कि इस अवधि में अब तक 109416 नमूने लिए हैं, जिसमें आज लिए गए 2900 नमूने भी शामिल हैं। 14 मरीजों की होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। एक मरीज की मौत हो गई है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 280 है। इनमें से 222 को होम आइसोलेशन में रखा गया है और 173 को मेडिसिन किट वितरित की गई है। बताते चलें कि तीसरी लहर का फैलाव बहुत तेजी से हो रहा है। यह बात अलग है कि दूसरी लहर की तुलना में यह कम घातक है। देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी, जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई अधिकारी तथा कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें : नाव पलटने से भंडारे से लौट रहीं तीन छात्राएं गंगा में डूबीं
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
