जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले में तीसरी लहर के दौरान शनिवार को बीते 24 घंटे के दौरान कुल कितने कोरोना मरीज पाए गए हैं, इसकी संख्या तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में नहीं बताई गई है, किन्तु कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 384 हो जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते 24 घंटे में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 84 है। शुक्रवार को जारी कोरोना बुलेटिन में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 300 बताई गई थी। बुलेटिन के अनुसार, 01 दिसम्बर 2021 से अब तक 11270 नमूने लिए हैं, जिसमें आज लिए गए 2954 नमूने भी शामिल हैं। अब तक 17 मरीजों की होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है और एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 356 है। इनमें से 214 को होम आइसोलेशन में रखा गया है और इन सभी को मेडिसिन किट वितरित की जा चुकी है।
दीवानी कचहरी में नहीं मिला एक भी संक्रमित
जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर दीवानी न्यायालय में शनिवार को लगाए गए कोविड जांच शिविर में कुल 87 लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने दी।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
