Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कोरोना पीड़ित रहे भाजपा नेता का निधन

Gonda News : कोरोना पीड़ित रहे भाजपा नेता का निधन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। कोरोना से पीड़ित रह चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला कार्यसमिति सदस्य सतीश तिवारी का बुधवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वह अपने पीछे तीन लड़कों व दो लड़कियों को छोड़ गए हैं। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत इमिलिया गुरुदयाल निवासी भाजपा नेता पिछले गुरुवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल अपना इलाज कराने गये थे। वहां पर कराई गई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि बताते हैं कि दूसरी जांच में वह नेगेटिव पाए गए थे। तिवारी भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के करीबी बताए जाते हैं। तिवारी के निधन की खबर मिलते ही शोक छा गया। बताया जाता है कि सतीश तिवारी सन 1989 से भाजपा के सक्रिय सदस्य थे और तरबगंज विधानसभा से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के बहुत ही करीबी माने जाते थे। उनके निधन पर विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, भाजपा नेता महेश नारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, अनुपम प्रकाश मिश्र, राजेश राय चंदानी, दीपक अग्रवाल आदि ने गहरा शोक जताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular