Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कोरोना आंकड़ों की गलतियां मानवीय त्रुटि या हेराफेरी?

Gonda News : कोरोना आंकड़ों की गलतियां मानवीय त्रुटि या हेराफेरी?

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में रविवार को 81 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2554 हो गई है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी कोरोना बुलेटिन में कुल मरीजों की संख्या 2521 बताई गई है। शनिवार को यह संख्या 2473 बताई गई थी। इसमें 81 जोड़ने पर यह 2554 होती है, न कि 2521। रविवार को 04 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अब तक 924 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 33 मरीजों का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के बाद अब तक 946 मरीज अपना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। जिले में अब तक 27 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से मृत और डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1897 होती है। 2554 में 1897 घटाने पर आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 657 होनी चाहिए थी, किन्तु जारी बुलेटिन में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 624 बताई गई है। शनिवार को जारी बुलेटिन मेंं बताया गया था कि जिले में अब तक 53581 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है। रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, आज कुल 1482 नमूने लिए गए। इस प्रकार कल की संख्या में 1482 जोड़ने पर कुल संख्या 55063 पहुंचती है, किन्तु प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन में यह संख्या 56249 बताई जा गई है, जो वास्तविक संख्या से 1186 अधिक है। इसी प्रकार से बीते 25 अगस्त को मुख्यमंत्री के गोण्डा आगमन से ठीक एक दिन पहले कुल नमूनों की संख्या अचानक बढ़ा दी गई थी। 24 अगस्त को जारी बुलेटिन में कुल नमूनों की संख्या 43571 थी। 25 अगस्त को 1717 नमूने लिए गए। इसके साथ ही कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 45288 होती है, किन्तु 25 अगस्त को जारी सरकारी बुलेटिन में इस संख्या में अचानक 4535 की वृद्धि करते हुए कुल नमूनों की संख्या 49823 बता दी गई थी।
आज जारी बुलेटिन के अनुसार, अब तक 50641 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 48120 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। रविवार को मिले 81 मरीजों में 21 नगर क्षेत्र गोण्डा के हैं। बुलेटिन के अनुसार, 200 बिस्तरों वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कर्नलगंज में स्थित लेबल वन अस्पताल तथा 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज हारीपुर स्थित कोबिड-19 लेबल वन अस्पताल में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल स्थित कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में 18 मरीज, 200 बिस्तरों वाले जिला जेल स्थित कोविड-19 अस्पताल में में 03 मरीज, एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू में निजी खर्चे पर 15 मरीज तथा गोण्डा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी कुछ मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा कुछ मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular