Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कोतवाली पुलिस ने 12 घण्टे में खोज निकाला लापता बालक

Gonda News: कोतवाली पुलिस ने 12 घण्टे में खोज निकाला लापता बालक

परिजनों में खुशी की लहर, पुलिस को कहा धन्यवाद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने एक गुमशुदा किशोर को 12 घण्टे के अंदर बरामद कर परिवार में खुशियां लौटा दीं। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 22 अक्टूबर शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाले अमर्श कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी कि कल शाम 05 बजे कोचिंग पढ़ने गया उनका 16 वर्षीय बेटा, जो कक्षा 11 का विद्यार्थी है, गांधी पार्क चौराहे से लापता हो गया है। उसका मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ आ रहा है। उसकी काफी खोजबीन की गयी परन्तु कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सीओ के अनुसार, घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल को संयुक्त टीम बनाकर उपरोक्त गुमशुदा बालक की शीघ्र व सकुशल बरामदगी करने के निर्देश दिए। थाना कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तत्काल बालक की बरामदगी के लिए पार्क, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व अन्य सम्भावित स्थानों पर तलाश करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चेक कर बालक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा किए गए अथक प्रयास के फलस्वरूप इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर उक्त गुमशुदा बालक को मात्र 12 घण्टे में लखनऊ रेलवे स्टेशन चारबाग से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बालक के सम्बंध में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसके परिवारी जनां को सुपुर्द किया गया। अपने लड़के को सकुशल पाकर परिवारी जनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बालक के परिजनों ने शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम को गुलदस्ता भेंटकर जिला पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें : आधा दर्जन IPS अधिकारियों के तबादले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular