Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत...

Gonda News: केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत हुए ASP शिवराज

‘सोशल मीडिया से साइबर अपराध’ नामक पुस्तक के लिए मिला पुरस्कार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति को ‘सोशल मीडिया से साइबर अपराध’ नामक पुस्तक लेखन के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया है। पूरे भारत वर्ष से इस पुरस्कार के लिए कुल आधा दर्जन लोगों को चयनित किया गया था, जिनमें से वह उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से इकलौते अधिकारी है।

यह भी पढ़ें : जिला अस्पताल में बीते पांच वर्षो में हुए खरीद की होगी जांच

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा समय-समय पर साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष जन जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में जन जागरूकता अभियान के दौरान छात्रों व लोगों द्वारा यह मांग की गई थी कि यदि साइबर अपराध पर कोई पुस्तक लिखी जाए, तो लोग इससे और भी ज्यादा लाभान्वित हो सकेंगे। आम जनता की मांग पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व बाल कल्याण समिति प्रयागराज के मजिस्ट्रेट मोहम्मद हसन जैदी द्वारा “सोशल मीडिया से साइबर अपराध“ नामक एक पुस्तक लिखी गई थी। इसमें साइबर अपराधों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ साइबर अपराधों का पंजीकरण, विवेचना, न्यायिक प्रक्रिया व उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

यह भी पढ़ें : अदालत से दोषी ठहराए जाने तक व्यक्ति दोषी नहीं, केवल आरोपी

यह पुस्तक भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कार के लिए चयनित की गई थी। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पुस्तक के लेखक अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार के अंतर्गत हिंदी में उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रदान किया जाता है। देवीपाटन परिक्षेत्र के आइजी डा. राकेश सिंह, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, नगर कोतवाल आलोक राव, देहात कोतवाल संतोष तिवारी आदि ने इस उपलब्धि पर एएसपी को बधाई दी है।

Gonda News: केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत हुए ASP शिवराज

यह भी पढ़ें : लूट की योजना बनाते समय 03 गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular