Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कृष्ण जन्माष्टमी पर IG ने वृद्धजनों को बांटा फल व...

Gonda News: कृष्ण जन्माष्टमी पर IG ने वृद्धजनों को बांटा फल व मिठाई

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी डा. राकेश सिंह ने वृद्धाश्रम व चाइल्ड प्रोटेक्शन होम का भ्रमण कर वृद्धजनों व बच्चों को मिठाई व फल वितरित किया। वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्ध जनों से आईजी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिय एवं उनसे समस्याओं के बारे में पूछा गया। आइजी ने उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद वह चाइल्ड प्रोटेक्शन होम गए और वहां आवासित बच्चों से संवाद स्थातिप किया। उनसे पढ़ाई व रहने की सुविधाओं आदि की जानकारी ली गयी। अधिकारियों के सम्पर्क नम्बरों की जानकारी ली गयी। आईजी द्वारा बच्चों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों से बच्चों को अच्छा माहौल प्रदान करने के साथ ही बच्चों को जागरुक करने व जनपद के सभी मुख्य अधिकारियों के मोबाइल नम्बरों की जानकारी देने के की बात कही गयी। 06 माह से भी कम उम्र के बच्चों की विशेष देखभाल हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

Gonda News: कृष्ण जन्माष्टमी पर IG ने वृद्धजनों को बांटा फल व मिठाई

यह भी पढ़ें : मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए उठाएं कारगर कदम-CDO

Gonda News: कृष्ण जन्माष्टमी पर IG ने वृद्धजनों को बांटा फल व मिठाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular