Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई जरूरी जानकारी

Gonda News : कृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई जरूरी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। जिले के इटियाथोक बिकास खंड क्षेत्र अंतर्गत पूरे मुसद्दी पंचायत में मंगलवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन कर स्थानीय किसानों को अनेक प्रकार की उपयोगी जानकारियां प्रदान की गई। आयोजन में इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय में स्थित राजकीय कृषि गोदाम के प्रभारी मजहर हुसैन व एडीओ कृषि जगदीश प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी व किसान मौजूद रहे। गोदाम प्रभारी मजहर हुसैन ने बताया कि किसानों की जागरूकता के लिए यह आयोजन हुआ जिसमें आये किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चल रही कृषि संबंधी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने अनुदान पर दिए जाने वाले तकनीकी यंत्रो के बारे में किसानों को बताया। उन्होंने किसानों को खेती करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी और किसानों से कहा कि समय समय पर मृदा परीक्षण जरूर करवाये। कहा कि तमाम किसान बीज शोधन के बगैर बुवाई करते है और बाद में नुकसान का सामना करते है। उन्होंने बीज शोधन के साथ राजकीय गोदाम से बीज लेने पर बल दिया और आधुनिक फसलों की जानकारी दी। उन्होंने सभी किसानों को वैज्ञानिक खेती व नकदी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। एडीओ कृषि जगदीश प्रसाद ने भूमि संरक्षण और जल संरक्षण के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कम करने की अपील की। उन्होंने सभी किसानों को खेत मे मृदा का परीक्षण करने की उपलब्धता के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि रसायनों का उपयोग अंतिम विकल्प के रूप में किया जाना चाहिए। उन्होंने जैविक खेती के लाभ बताये और कंपोस्ट खाद, बर्मी कंपोस्ट खाद, हरी खाद के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस विधि से खेती करने से किसानों का खर्च कम हो जाता है और आमदनी डबल हो जाती है। इस अवसर पर एटीएम अनिल चतुर्वेदी और रविन्द्र सिंह, बीटीएम महेश वर्मा, तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार, अतुल कुमार, अखिलेश कुमार, धर्मपाल सिंह आदि सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

एक अपील

प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular