Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कुलपति ने LBS कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Gonda News: कुलपति ने LBS कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति प्रोफेसर आरएस सिंह ने प्रथम पाली की परीक्षा में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अवध विश्वविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष एवं परा स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 22 जुलाई से संपन्न हो रही हैं। ध्यातव्य है इस वर्ष कोविड-19 के चलते स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा शासन एवं प्रशासन ने न कराने का निर्णय लिया है। कुलपति ने परीक्षा कक्षों में कोविड-19 के नियमों का पालन होते देख प्रसन्नता व्यक्त की। इसी क्रम में उन्होंने महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण में स्थित सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का भी निरीक्षण किया। इस हाईटेक बहुउद्देशीय वाचनालय की कुलपति ने व्यवस्था जन्य जानकारियां प्राप्त कीं और महाविद्यालय में स्थित शोध केंद्र का सितंबर में उद्घाटन का भी आश्वासन दिया। निरीक्षण के समय महाविद्यालय की केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ वंदना सारस्वत एवं मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ रामसमुझ सिंह, डा. शिशिर त्रिपाठी उपस्थित रहकर स्वागत किया एवं निरीक्षण में सहयोग दिया। श्री लाल बहादुर शास्त्री परीक्षा केंद्र के नकल मुक्त परीक्षा केंद्र के रूप में लोक स्वीकृति के प्रति भी कुलपति आश्वस्त दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने व तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular