Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : किसान मजदूर सेना के कार्यालय का उद्घाटन

Gonda News : किसान मजदूर सेना के कार्यालय का उद्घाटन

पदाधिकारियों के नामों का किया गया ऐलान

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। मुज़ेहना विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवगंज में गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित पावर हाउस तिराहे पर किसान मजदूर सेना के कार्यालय का उद्घाटन संगठन संस्थापक जय प्रकाश दूबे उर्फ़ जेपी भैया द्वारा फीता काट कर किया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यालय उद्घाटन के दौरान ब्लॉक स्तरीय नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी है, जिसमें संदीपन मिश्रा को खण्ड अध्यक्ष, फूल चन्द वर्मा को महामन्त्री, विनय कुमार शुक्ला को खण्ड संयोजक, अजय दूबे को खण्ड प्रवक्ता, खेमराज मिश्रा को मीडिया प्रभारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी (बीडीसी) को खण्ड उपाध्यक्ष, राहुल तिवारी को खण्ड प्रचारक, अमित दूबे को संगठन मंत्री, विनोद कुमार सिंह को संगठन मंत्री, राज कुमार पाल को प्रचारक, कल्पनाथ मौर्या को संगठन मंत्री, रजनीकांत को उपाध्यक्ष एवं आर बी मिश्रा को (प्रचारक) नियुक्त किया गया है। संगठन संस्थापक जय प्रकाश दूबे द्वारा किसान मजदूर सेना के उद्देश्य का व्याख्यान कर समर्पित भाव से सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर क्षेत्र के रमाकांत, दिनेश, लव वर्मा, जालिम काका, मुकेश कुमार, रमन, अनिल मिश्रा के साथ कई किसान भाई और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular