संवाददाता
बेलसर, गोण्डा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत गंगरौली में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ग्राम किसान चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में आये हुए लोगों को सम्बोधित करते प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रताप नारायण सिंह, प्रधान सुरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, प्रधान अतुल मिश्रा, विक्रम तिवारी, केसी सिंह, अनिल पांडेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, अनुपम शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : शिक्षकों के समर्थन में आए कई कर्मचारी संगठन

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
