गोंडा (हि.स.)। किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। 25 दिसम्बर को भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मना रही है। सुशासन से किसानों को भी फायदा मिले इसके लिए मोदी सरकार क्रांति ला रही है। किसानों के लिए जो नया कानून लाया गया है उससे खासतौर से छोटे किसानों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। यह बातें शुक्रवार को सुशासन दिवस के मौके पर वेंकटाचार्य क्लब में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट व जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कही ।
उन्होंने कहा कि जिले में 11 एनपीओ को ट्रैक्टर व विभिन्न कृषि उपकरण दिए गए हैं। अभी तक छोटे किसान ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण सहित नई तकनीक का फायदा नहीं मिलता था। इसका सीधा फायदा छोटे किसानों को मिलेगा। इन्हीं सब चीजों को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी पार्टियां किसानों को बरगलाने का काम कर रही हैं। वह कहते हैं कि एमएसपी समाप्त हो जाएगी, मंडी को बंद कर देंगे। प्रधानमंत्री बार-बार किसानों से अपील कर कह रहे हैं की एमएसपी कभी नहीं हटेगी न ही मंडियां बंद होंगी। किसान मंडी में या मंडी के बाहर दोनों जगह पर अपनी फसल को बेच सकता है। सरकार लिखित देने को भी तैयार है। सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट करने वाले लोग किसानों की जमीन हड़प लेंगे। किसानों को ऐसे बिचौलियों से बचने की जरूरत है। इस कानून से किसानों को बहुत बड़ा फायदा होगा।
श्री सिंह ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बॉर्डर पर जवानों को भोजन चाहिए। उसके लिए ट्रेन पंजाब से होकर गुजरती है। लेकिन पंजाब सरकार ट्रेन नहीं आने देती है। ऐसा करने से जय जवान जय किसान का नारा कैसे फलीभूत होगा। यह बहुत ही विचित्र राजनीतिक स्थिति है। लोग पहचान करें कौन किसान का हितैषी है।
पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने केजरीवाल सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की मनीष सिसोदिया आयें, झूठ बोले नौटंकी करके चले गए। मेरे पाच् सवालों का जवाब आज तक नहीं दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा की राहुल लोकतंत्र की बात ना करें यदि उनकी पार्टी में लोकतंत्र है तो वह अपने परिवार के अलावा बाहर के किसी को अध्यक्ष बना कर दिखा दें। मैं मान लूंगा कि उनकी पार्टी में लोकतंत्र है।
Gonda News : किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत : सिद्धार्थ नाथ
RELATED ARTICLES
