संवाददाता
गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के परसिया गूदर चितैया जोत गांव में साधना (14) पुत्री रमेश कुमार शुक्ला निवासी भटपी थाना खरगूपुर ने घर के पास बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह काफी दिनों से अपने मामा ठाकुर प्रसाद के यहां रह रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक आत्म हत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढें : विश्व परिवार दिवस पर पूजे गए 20 परिवारों के मां-बाप
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
