Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : किताबें बदलेंगी सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों का जीवन

Gonda News : किताबें बदलेंगी सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों का जीवन

विकास सोनी

गोण्डा। तकनीकी ज्ञान से ही विकास का रास्ता बनता है। बाल संप्रेक्षण गृह किशोर गोण्डा मे किशोरो के लिए कम्प्यूटर किताब और पेन संप्रेक्षण गृह अधीक्षक राम कुमार को प्रदान करते हुए राजेश मिश्रा ने कहा कि संप्रेक्षण गृह के किशोर कम्प्यूटर ज्ञान द्वारा अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है। संप्रेक्षण गृह के बच्चों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर वो अपना जीवन सम्मान के साथ व्यतीत कर पायेंगे। संप्रेक्षण गृह के बच्चों के लिए विगत एक वर्ष से रे आफ साइंस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे कम्प्यूटर प्रशिक्षण, फोटोग्राफी, लिफाफा बनाना सिखाना कार्यक्रम शुरू किया गया था। उसी क्रम मे कोरोना काल मे सोशल डिशटेशिंग के साथ संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक राम कुमार को कम्प्यूटर किताबे बच्चों को बांटने के लिए प्रदान की गयी। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट अलंकार सिंह ने कहा कि ज्ञान ही सफलता की कुंजी है। प्रभारी अधीक्षक राम कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular