Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कालेज में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस

Gonda News: कालेज में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस

विकास सोनी

गोण्डा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज बेलसर में वरिष्ठ नागरिक, दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर तथा खंड शिक्षा अधिकारी तरबगंज के साथ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को सर्वाधिक आनंद दादा दादी एवं नाना नानी के बीच ही प्राप्त होता है। बड़े होकर उन्हें अपने परिवार के एवं समाज के वृद्धजनों का सम्मान अवश्य करना चाहिए। उन्हीं का आशीर्वाद ही उन्हें भविष्य में काम आता है।

Gonda News: कालेज में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस

यह भी पढ़ें : जन आरोग्य मेले से गैर हाजिर 29 कर्मियों का वेतन बाधित

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि समाज के वरिष्ठ जन जहां भी हमें मिलें, उनका हमें हृदय से सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर अजय त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी तरबगंज वीरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा नंदनी भारती, करिश्मा शुक्ला ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ नागरिक श्रीमती सुशीला सिंह एवं अन्य को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल अकौनी की प्रधानाचार्य प्रियंका, राजकीय हाई स्कूल लौवा टेपरा की प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव, दीप नारायण सिंह, डॉ. पवन प्रताप सिंह, मजहर उल हक अंसारी, चंद्रशेखर, रामेश्वर प्रताप सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, देवेंद्र कुमार सुरेंद्र यादव, ब्यूटी सिंह, शिखा पाठक रंजना पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Gonda News: कालेज में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस

यह भी पढ़ें : डीएम साहब! इन बच्चों को कैसे मिलेगी छात्रवृत्ति? आप करें हस्तक्षेप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular