Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कालेज की समस्याओं को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

Gonda News: कालेज की समस्याओं को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

शुभम द्विवेदी

कर्नलगंज, गोण्डा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कालेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसील संयोजक ओम प्रकाश तिवारी के अगुवाई में प्रधानाचार्य डीपी मौर्या को सौंपा गया। मांग पत्र पर शीघ्र अमल कर उचित व्यवस्था न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी गयी। प्राचार्य को सौंपे गये ज्ञापन में कालेज में सुरक्षा के दृष्टिगत दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने, शौचालय की नियमित साफ-सफाई कराए जाने, कालेज में छात्रों के मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने तथा शिक्षकों की रिक्तियों को भरने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मांगें न पूरी होने पर संगठन द्वारा आंदोलन की भी चेतावनी दी गयी है। इस मौके पर नगर मंत्री अभिनव सिंह खालसा, आंदोलन प्रमुख रामानंद मिश्रा, सह आंदोलन प्रमुख अजय पुरवार सहित अन्य लोग रहे।

यह भी पढ़ें :  नवागत SDM ने सम्हाला पदभार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular