संवाददाता
गोंडा। जिले के इटियाथोक के हरदैया भटपुरवा गांव में मंगलवार की भोर पिकप में लदा सरकारी खाद्यान्न बाजार में बिकने के लिए जा रहा था। गांव वालां ने इसकी सूचना कोतवाली इटियाथोक पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोटेदार के घर से कुछ दूरी पर पिकअप मे लदा करीब 50 बोरी खाद्यान्न को अपने कब्जे में लिया। मौके से कोटेदार हीरा लाल और उसका सहयोगी वीरेंद्र फरार हो गए। पुलिस ने पिकप गाड़ी और चालक राजकुमार को अपने साथ कोतवाली ले आई। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि हरदैया भटपुरवा गांव के कोटेदार हीरालाल के घर से सरकारी खाद्यान पिकअप में लोड कर बाजार में बिकने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी खाद्यान्न कब्जे में लेकर सूचना खाद्य एवम रसद विभाग को दी! मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक हरिवंश यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज़ कर कोतवाली इटियाथोक पर पहुंचकर पकड़े गए सरकारी खाद्यान्न की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया सरकारी खाद्यान्न मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की जा रही है।
यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
