संवाददाता
गोण्डा। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास एक शिक्षक की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने कार में रखा बैग पार कर दिया। शिक्षक के बैग में दो लाख रुपये व जरूरी कागजात रखे थे। शिक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने कोतवाली नगर में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहसील सदर को जाने वाले मार्ग पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पीछे गेट पर शिक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने अपनी कार खड़ी कर दी थी। वह कलेक्ट्रेट के अंदर गए और आधे घंटे के भीतर ही बाहर आ गए। उन्होंने देखा कि उनके कार के बायीं सीट का शीशा टूटा है और सीट पर रखा बैग गायब है। उन्होने तत्काल सिविल लाइन चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामदेव ने जांच शुरू किया। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। काफी मशक्कत के बाद आंबेडकर चौराहे के आगे एक स्थान पर कुछ सामान मिला। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उचक्कों का कोई गिरोह है जो गाड़ियों का शीशा तोड़कर सामान चुरा ले रहा है। कुछ दिन पहले एलबीएस चौराहे के पास भी पथवलिया के एक व्यक्ति के गाड़ी से सामान चोरी हो गया था।
यह भी पढ़ें : बजाज चीनी मिल की 50 करोड़ रुपए की सम्पत्ति कुर्क
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
