Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कार्यशाला में इन विजेताओं को मिला पुरस्कार

Gonda News: कार्यशाला में इन विजेताओं को मिला पुरस्कार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा ‘राजनीति शास्त्र पर कार्यशाला सह प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। विभागाध्यक्ष डा. नीतू सिंह ने वर्तमान परिवेश में राजनीति की प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिया तथा छात्राओं को अपने आशीर्वचनों द्वारा अभिसंचित किया। प्रदर्शनी का प्रथम पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मानसी साहू एवं गु्रप को भारत की न्यायिक व्यवस्था शीर्षक पर प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की यशी तिवारी को राजनैतिक पुनरुत्थान शीर्षक पर एवं पल्लवी शुक्ला को मूलभूत अधिकार शीर्षक पर प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की कृतिका श्रीवास्तव को अनुच्छेद 370 शीर्षक पर एवं बीए तृतीय वर्ष की कहकशा एवं गं्रुप को संविधान प्रस्तावना शीर्षक पर प्रदान किया गया। निर्णायक मण्डल में डा. आनन्दिता रजत, डा. हरप्रीत कौर एवं डा. मनीषा पाल शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. मौसमी सिंह, श्रीमती कंचन पाण्डेय, अनु उपाध्याय, समता धनकानी आदि उपस्थित रहीं।

Gonda News: कार्यशाला में इन विजेताओं को मिला पुरस्कार

यह भी पढ़ें : तीन लोकसभा व 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Gonda News: कार्यशाला में इन विजेताओं को मिला पुरस्कार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular