Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन

Gonda News: कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि जनपद गोण्डा के समस्त 16 ब्लाकों पर मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे उप्र बाल सेवा योजना कोविड-19, उप्र बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला विधवा पेंशन एवं अन्य कानून के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फॉर्म भरवाए गए तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं अधिकार अधिक आवेदन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा जनपद के ब्लॉक पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म करने के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को योजनाओं जानकारी देकर अधिकाधिक फॉर्म भरवाने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें :  मिट्टी की दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, दो बच्चे घायल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular