प्रदीप पांडेय
गोण्डा। इटियाथोक की प्रसिद्ध गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा काठमांडू में सम्मानित की गई है। शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की छात्रा अंशिका मिश्रा को शनिवार को दक्षिण एशिया क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्र, मेडल व मोमेंटो नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान नेपाल की पूर्व उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला, पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष इन्द्रबहादुर थापा, डॉ दिनेश उपाध्याय, राजीव पाल प्रबंध निदेशक डब्ल्यूबीएसआर, सिद्दी जोशी मिश यूनिवर्स द्वारा भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालद्वीव के प्रतिनिधियों के बीच प्रदान किया गया। इस दौरान जिले की लाडो ने एक बार फिर मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। बता दें कि अंशिका मिश्रा की प्रतिभा से प्रभावित होकर फिल्म स्टार श्वेताश्री भट्टाचार्य ने अपनी कलाई घड़ी पहना दी। शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की नन्हीं व प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका मिश्रा पहली बार उस समय चर्चा में आयी थी, जब उसने भारत के सभी जिलों का नाम सुनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया था। तब से लेकर अब तक अंशिका मिश्रा को विभिन्न मंचों पर दिल्ली, मुम्बई, बिहार, लखनऊ, भोपाल, इंदौर आदि आयोजनों में सम्मानित किया जा चुका है और अब अंशिका मिश्रा की प्रतिभा का प्रदर्शन काठमांडू नेपाल में हुआ है जो कि क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है। एक तरफ जहां इस सम्मान से अंशिका मिश्रा काफी खुश हैं। वहीं इनके प्रधानाध्यापक पिता मनोज मिश्र ने सभी का आभार करते हुए अंशिका को शुभकामना दी है। साथ ही क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोगों ने बधाई देते हुए मंगलकामना की है। इससे पूर्व अंशिका मिश्रा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड, इण्डिया स्टार आईकॉन, यूपी गौरव रत्न अवार्ड, इण्डिया साइनिंग अवार्ड, भारत गौरव रत्न अवार्ड सहित कई खिताब अपने नाम कर चुकी है।
यह भी पढें : कार खाई में गिरी, तीन भाइयों सहित चार की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
