वरिष्ठ अधिकारियों ने काकोरी काण्ड के महानायक राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को जिला कारागार स्थित लाहिड़ी उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर आजादी के महानायक वीर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव, परिक्षेत्र के आईजी डा. राकेश सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्र तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने जिला कारागार में स्थापित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहि़डी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात लाहिड़ी उद्यान में समाधि पर पुलिस बैण्ड की धुन के साथ पुष्पान्जलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रातः काल नगर के गांधी पार्क से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।
यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ़्तार
आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जिला कारागार के अतिरिक्त जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में स्थापित शहीद स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्वतंत्रता सुग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लाहिड़ी उद्यान में एलबीएस पीजी कालेज के एनसीसी एवं स्काउट गाइड कैडेट्स द्वारा तथा सूचना विभाग के सौजन्य से कलाकार राम बहोर तिवारी ने सरस्वती गायन व देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम शुभारम्भ शहीद स्तम्भ पर शहीदों को पुष्पाजंलि देकर नमन कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से किया गया। पुलिस बैण्ड द्वारा मनमोहक धुन द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को नमन करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आहवान किया कि आज उन अमर सेनानियों के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : घर से भागी युवती का पुलिस ने कराया अन्तरजातीय विवाह!
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने अमर शहीदों को नमन करते कार्यक्रम में मनमोहक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति करने पर सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओं एवं आम जनमानस का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता केवल विदेशी शक्तियों से मुक्ति का नाम ही नहीं है, अपितु स्वतन्त्रता का मतलब है मानसिक और आत्मिक स्वतन्त्रता। जब तक हम मानसिक गुलामी से मुक्त नहीं होंगे, तब तक सच्चे देश भक्त नहीं हो सकते। अपने कामों में ईमानदारी, पादर्शिता, निष्ठा, लगन का व्यवहार करना सच्ची देश भक्ति है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर उन शहीदों को याद करना हमारे लिए गौरव की बात है। जिन्होंने देश भक्ति के आगे अपने प्राणों को भी तुच्छ समझा। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सदर/ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, जेल अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, ओएसडी शिवराज शुक्ल, जिला स्काउट कमिश्नर डा. आरबी सिंह बघेल, जिला समन्वयक राजेश सिंह, राकेश तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह सहित संबधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक रघुनाथ पाण्डेय द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें : होटल के पास विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत, 8 घायल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
