Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता रहे सुनील व मनोज

Gonda News: कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के विजेता रहे सुनील व मनोज

संवाददाता

गोण्डा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं में राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका थीम था ‘खेल बने मेरी पहचान’। निर्णायक मण्डल में डायट प्रवक्ता ज्ञान बहादुर पासी, डॉ सौमित्र सिंह आदि रहे। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा में प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार दीक्षित प्राथमिक विद्यालय एकडंगा, उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान सुनील कुमार आनन्द सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबा मठिया ने प्राप्त किया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों में सुनील कुमार आनन्द बाबा मठिया द्वारा नीरज चौपड़ा के ऊपर कहानी सुनाई। प्रतियोगिता में सुनील कुमार वर्मा, मनोज कुमार दीक्षित, अनुराग शुक्ला, महेश चंद्र, राहुल वर्मा, तृप्ति बंसल, नीलम श्रीवास्तव, नितिन कुमार सोनी सहित लगभग 50 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें : नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए चार जुआरी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular