Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कर्नलगंज क्षेत्र में कार्डधारकों को वितरित किया गया राशन किट

Gonda News: कर्नलगंज क्षेत्र में कार्डधारकों को वितरित किया गया राशन किट

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत क्षेत्र में उचित दर दुकानों पर काफी धूमधाम से अन्न महोत्सव मनाते हुए राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान कार्डधारकों को अंग वस्त्र व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के हलधरमऊ ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोंचा कासिमपुर में कटरा बाजार विधायक पुत्र व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह उर्फ मोनू ने इस योजना के अंतर्गत मौजूद कार्डधारकों को अंगवस्त्र देकर व राशन किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी बारे में दी। इस मौके पर गांव के कोटेदार दिग्विजय सिंह, प्रशांत मिश्रा, आजाद युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षित सिंह, कल्लू सिंह, रिंटू सिंह, संदीप सिंह के अलावा गांव के सैकड़ों ग्रामीण, कार्डधारक मौजूद रहे। लालेमऊ गांव में जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, पूर्व प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह, आशा पाल सहायक अध्यापक, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रवेश सिंह, प्रदीप सिंह बीडीसी, अवधेश सिंह द्वारा कार्डधारकों को सम्मानित करके उन्हें निःशुल्क राशन किट वितरण किया गया। कर्नलगंज ग्रामीण में नोडल अधिकारी दिनेश सिंह की देखरेख में परसपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, सपा नेता किशनू सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, डॉ. फरीद खान, कोटेदार मनोज कुमार सिंह तथा हितेश सिंह द्वारा कार्डधारकों को राशन किट दिया गया। इसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुर कोटहना में एसडीएम व सीओ ने पहुँचकर व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जतायी तथा कार्डधारकों को समुचित रूप से राशन वितरित करने हेतु कोटेदार प्रमोद सिंह को निर्देशित किया। इस दौरान वहां तीन जिला पंचायत सदस्यों शेर बहादुर यादव, सन्तोष सिंह उर्फ मुन्ना भैया तथा विवेक सिंह कलहंस ने पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई तथा कार्डधारकों को राशन किट देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत कचनापुर में कोटेदार अशोक सिंह द्वारा भूतपूर्व सैनिक महिपाल सिंह को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह की मौजूदगी में गाँव के कार्डधारकों को सम्मानित कर उन्हें राशन किट वितरित किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत नरायनपुर मांझा में कोटेदार मनोज सिंह तथा पेरौरी गांव में गांव में बीडीसी पारसनाथ गोस्वामी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका बेगमती सिंह सहित राजेश यादव व अनुराधा सिंह की उपस्थिति में राशन किट का वितरण हुआ। इसी प्रकार क्षेत्र के अन्य गाँवों में भी कोटेदारों द्वारा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में कार्डधारकों को सम्मानित कर राशन किट वितरित किया गया।
ब्लाक हलधरमऊ अन्तर्गत केंद्र सरकार के गरीब कल्याण योजना के तहत ग्राम पंचायत असरना में अन्न महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान मो. इबरार, बीडीसी शिव कुमार, सफाई कर्मी पवन कुमार, मास्टर मोहन लाल एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ग्रामसभा के कोटेदार चंद्रभूषण द्वारा ग्राम के अनेकों गरीब अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को बैग में खाद्यान्न का वितरण किया गया। उक्त उचित दर विक्रेता के दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रम में नोडल अधिकारी की उपस्थिति में अन्न महोत्सव वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम के तमाम संभ्रात लोग कार्डधारक मौजूद रहे।

Gonda News: कर्नलगंज क्षेत्र में कार्डधारकों को वितरित किया गया राशन किट

यह भी पढ़ें :  साइलेंसर बदलकर भोकाल बनाने वालों पर 15-15 हजार का जुर्माना

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular