जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर तहसील शाखा के चुनाव में करुणेश कुमार अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर पांडेय ने बताया कि तहसील शाखा के अध्यक्ष को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। उन्होंने बताया कि जय प्रकाश वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमंग श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह मंत्री, मोइनुद्दीन अंसारी उप मंत्री, अभय प्रताप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष व राजेंद्र कुमार वर्मा संप्रेक्षक निर्वाचित हुए हैं। पांडेय ने बताया कि जिला मंत्री सिद्धार्थ द्विवेदी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर दीपक त्रिपाठी, राम पूजन सिंह यादव, विनय यादव, आत्माराम वर्मा, पुजारी प्रसाद समेत अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : गुब्बारों संग लोगों ने सीखा ‘बच्चे दो ही अच्छे’
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
