संवाददाता
गोण्डा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल पटेल नगर में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा पांच, छह, सात और आठ की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती शकुंतला सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खुशी बानो, अनन्या मिश्रा, अंजली मिश्रा, दीपिका यादव, निवेदिता, मुस्कान, दिशा, मानसी, अंशिका, अर्चिता, एकता आदि ने प्रतिभाग किया। शिक्षिका नेहा गुप्ता व विजय ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों को वार्षिक समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सक्सेरिया की छात्रा दीपा बनी महिला थाने की इंचार्ज, सुनी फरियाद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
