Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : करंट से युवक की मौत, साथी झुलसा

Gonda News : करंट से युवक की मौत, साथी झुलसा

संवाददाता

बालपुर, गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत हड़ियागाड़ा चौराहे पर दुकान कर रहे एक व्यापारी के 25 वर्षीय पुत्र की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि उसका दिब्यांग साथी झुलस गया। जिला चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बालपुर बाजार निवासी बाउर कसौंधन करीब 5 साल से फतेहपुर हड़ियागाड़ा चौराहे पर दुकान करते हैं। सोमवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद गेट बंद करने के लिए पड़ोस के दिब्यांग शिवम यादव (15) गया, जहां उसको करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। साथी को बचाने के लिए प्रमोद कसौधन (25) जैसे ही उसे पकड़कर खींचना चाहा, वह भी करंट के चपेट में आ गया। आसपास के लोगो ने पावर हाउस फोन करके लाइन बन्द करवाई। दोनों लोगो को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया गया, जहां चिकित्सकां ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। शिवम का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक अमर सिंह अपने हमराही तेज प्रताप चौधरी, शिव प्रताप व भारत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिवार वालों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया। इससे पूरे कस्बे में मातमी माहौल व्याप्त हो गया है। क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने उसके घर पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular